About School
हमारा विद्यालय बड़ौदामेव ब्लॉक का सबसे बड़ा बालिका विद्यालय है जिसमें 550 से अधिक बालिकाएं अध्ययनरत है। प्रिंसिपल श्रीमती ममता शर्मा के नेतृत्व में तथा कर्मठ स्टाफ के परिश्रम से हमारा विद्यालय क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित और अनुशासित शैक्षणिक संस्थान है। यह एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण में स्थित है, जहाँ पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षक हैं, जो छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, सहनशीलता और सदाचार का भी पाठ पढ़ाते हैं। हमारे विद्यालय में पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष, खेल का मैदान और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ हर वर्ष वार्षिकोत्सव, खेल प्रतियोगिताएँ और विज्ञान प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हमारा विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है।